Live VNS

मुनिकीरेती से कीर्तिनगर तक हाईवे का सेफ्टी ऑडिट करेंः डीएम

मुनिकीरेती से कीर्तिनगर तक हाईवे का सेफ्टी ऑडिट करेंः डीएम

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

नई टिहरी, 26 नवंबर (हि.स.)। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिले में जनवरी से अक्तूबर तक घटित सड़क दुर्घटनाओं का तुलनात्मक विवरण प्रस्तुत किया गया। इसमें दुर्घटनाओं का प्रत्येक स्तर का विश्लेषण किया गया।

वीरवार को जिला सभागर में हुई बैठक में बीते 17 नवम्बर को ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर गूलर में हुई सड़क दुर्घटना पर विस्तार से चर्चा की गई। डीएम ने एआरटीओ को निर्देश दिए कि इंडियन रोड कांग्रेस (आईआरसी) की गाइडलाइन के अनुरूप अधिकृत एवं प्रमाणित रोड सेफ्टी कंसल्टेंट के माध्यम से मुनिकीरेती से कीर्तिनगर तक सड़क का सेफ्टी ऑडिट कराएं। जिससे दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें।

जनपद के सभी तीव्र मार्गों पर रिफ्लेक्टर तत्काल लगाने के निर्देश दिए। कहा कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत किए जा रहे कार्यों की प्रगति एवं अनुपालन रिपोर्ट आगामी बैठक में प्रस्तुत करें। बैठक में बीआरओ ने सड़क मार्गों पर किए जा रहे पैचवर्क एवं रम्बल स्ट्रिप कार्यों की जानकारी दी गई। क्रैश बैरियर स्थापित किए जाने के कार्यों की प्रगति तथा परिवहन विभाग द्वारा नई सड़कों के संबंध में किए गए निरीक्षण एवं अनुमोदन की जानकारी भी प्रस्तुत की गई।

डीएम ने एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्रा व राजेंद्र बिराटिया और सीएमओ राम प्रकाश को पीएम-राहत योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। विशलेषण में सर्वाधिक सड़क दुर्घटनाएं वाहन चलाते समय चालक का ध्यान भटकने, लापरवाही से वाहन चलाने के कारण पाया गया। देवप्रयाग क्षेत्र में सर्वाधिक सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं। बैठक में एडीएम शैलेंद्र नेगी, एसडीएम धनोल्टी अंशुल, एसई लोनिवि केएस नेगी, सीओ चंद्र मोहन, ईई लोनिवि राजेंद्र टम्टा, रवींद्र चौहान, अविनाश सैनी, बीआरओ के एसएस रावत मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…