उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में मंडल प्रभारी, जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी नियुक्त

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
देहरादून, 24 नवंबर (हि.स.)। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए मंडल प्रभारियों, उपाध्यक्षों, संशोधित जिलाध्यक्षों, महासचिवों और जिला प्रभारियों की नियुक्तियां की हैं। विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर ने इस संबंध में कार्यालय ज्ञाप (पत्र) जारी किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देशानुसार जारी सूची में मधुसूदन सुंदरियाल को गढ़वाल मंडल का प्रभारी, ओंकार सिंह ढिल्लों को उपाध्यक्ष एवं संगठन तथा राजकुमार को उपाध्यक्ष और कुमाऊं मंडल का प्रभारी बनाया गया है।
जिलाध्यक्षों में संशोधन करते हुए अल्मोड़ा में गोविंद प्रसाद और कोटद्वार महानगर में कमल किशोर बिष्ट को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, राजकुमारी पंवार और अद्वैत बहुगुणा को पौड़ी तथा विपिन नौटियाल को उत्तरकाशी का महासचिव नियुक्त किया गया है।
जिला प्रभारियों की सूची में विनोद कुमार को ऊधमसिंह नगर, महेंद्र टम्टा को काशीपुर नगर, हर्षवर्धन पंवार को हल्द्वानी महानगर, सूरज गुणवंत को नैनीताल, रवि पपने को अल्मोड़ा-रानीखेत, सतीश पंत को बागेश्वर, भुवन चौबे को पिथौरागढ़ और जगदीश कुमार को चम्पावत की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में जीतेन्द्र मेहता को डीडीहाट, सतीश डिमरी को रुद्रप्रयाग, भास्कर बहुगुणा को चमोली, उदित विद्याकुल को रुड़की महानगर एवं ग्रामीण, पंकज सोनकर को हरिद्वार महानगर, दीपक गुप्ता को देहरादून महानगर एवं पछवादून और दिनेश सकलानी को टिहरी गढ़वाल का प्रभारी बनाया गया है।
ब्रजभूषण बहुगुणा को देवप्रयाग एवं परवाढून, विजय हिंदवाल को पौड़ी, आनंद बुटोला को पुरोला, विपिन नौटियाल को उत्तरकाशी, अद्वैत बहुगुणा को कोटद्वार एवं कोटद्वार महानगर, नीरज बहुगुणा को हरिद्वार ग्रामीण और घनश्याम फुलेरा को रुद्रपुर महानगर का प्रभार सौंपा गया है। भुवन अवस्थी और राजकुमारी पंवार को आंतरिक संचार की जिम्मेदारी दी गई है।
अभिनव थापर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से जनहित के मुद्दों का डिजिटल माध्यमों से व्यापक प्रचार करने और जिला स्तर पर सोशल मीडिया संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस के अभियानों को घर-घर तक पहुंचाने में सोशल मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय