Live VNS

पर्यावरण मानकों के उल्लंघन पर छह प्रतिष्ठान सील

पर्यावरण मानकों के उल्लंघन पर छह प्रतिष्ठान सील

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

-बिजली कनेक्शन काटने के एक दिन बाद जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्रवाई

देहरादून, 25 नवंबर (हि.स.)। पर्यावरणीय मानकों का उल्लंघन करने पर जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने बुधवार को राजपुर रोड क्षेत्र में छह प्रतिष्ठानों को सील कर दिया। इससे एक दिन पहले इन प्रतिष्ठानों के विद्युत कनेक्शन काटे गए थे।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर की गई कार्रवाई में बार,रेस्टो बार, रेस्टोरेंट और अन्य प्रतिष्ठानों को शामिल किया गया। सील किए गए प्रतिष्ठानों में मोजो रेस्टो बार एवं पार्टी लाउंज,लाइफस्टाइल (प्लेबॉय),लेवल वन रेस्टो,केएफसी (वर्ल्ड ट्रेड टावर),एएस-4 और इंटीग्रेटेड फैसिलिटी मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।

प्रशासन के अनुसार,संबंधित प्रतिष्ठानों को पहले पर्यावरणीय मानकों और निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद उल्लंघन पाए जाने पर पहले विद्युत कनेक्शन काटे गए और बुधवार को सीलिंग की कार्रवाई की गई।

प्रशासन का कहना है कि पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। संयुक्त कार्रवाई में क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी नरेश गोस्वामी, बोर्ड के वैज्ञानिक अधिकारी, तहसीलदार सदर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…