Live VNS

मेले में होंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित खेल व मनोरंजक गतिविधियां

मेले में होंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित खेल व मनोरंजक गतिविधियां

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

नई टिहरी, 19 नवंबर (हि.स.)। नगर पालिका टिहरी की ओ से 26 नवम्बर से 10 दिसंबर तक आयोजित होने वाले त्रिवेणी कौथिग की तैयारियों को लेकर एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी और पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत की देखरेख में समीक्षा बैठक की गई। बैठक में कौथिग की विषयवस्तु, प्रस्तावित कार्यक्रमों व आयोजन की रूपरेखा की जानकारी दी।

जिला सभागार में आयोजित बैठक में पालिकाध्यक्ष रावत ने बताया कि कौथिग के प्रथम चरण में 2 दिसंबर तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जबकि मेला 10 दिसम्बर तक संचालित होगा। इस दौरान खेल एवं मनोरंजक गतिविधियां भी कराई जाएंगी। एडीएम नेगी ने कहा कि त्रिवेणी कौथिग को भव्य स्वरूप देने और सभी की भागीदारी सुनिश्चित करें। प्रशासन हर संभव मदद करेगा। मेले में स्थानीय संस्कृति, पारंपरिक खानपान, हस्तशिल्प व आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को विशेष स्थान देने का सुझाव दिया।

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए स्टॉल उपलब्ध कराएं। उत्तराखंड के पारंपरिक वस्त्रों एवं आभूषणों पर आधारित फैशन शो आयोजित करने, पशुपालन विभाग के सहयोग से पशु प्रदर्शनी लगाने, स्वास्थ्य विभाग की टीम विभिन्न सेवाएं देंगी। पाठकों एवं साहित्य प्रेमियों की रुचि को देखते हुए टिहरी लिटरेचर फेस्ट को भी कौथिग का हिस्सा बनया जाएगा।

उन्होंने संबंधित विभागों को आयोजन के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। त्रिवेणी कौथिग के अंतर्गत नगर झांकी, मैत्री दौड़, चक्रव्यूह मंचन, साइक्लिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक संध्याओं के साथ ही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम सदर अजयवीर सिंह, सीओ महेश लखेड़ा, ईई जल संस्थान प्रशांत भारद्वाज मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…