Live VNS

उत्तराखंड में खाद की नई ई-टोकन व्यवस्था रद्द, पुरानी व्यवस्था से ही मिलेगी खाद

उत्तराखंड में खाद की नई ई-टोकन व्यवस्था रद्द, पुरानी व्यवस्था से ही मिलेगी खाद

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

देहरादून, 23 नवंबर (हि.स.)। उत्तराखंड में किसानों को अब खाद पुरानी व्यवस्था के तहत ही मिलेगी। प्रदेश में लागू की गई नई ई-टोकन व्यवस्था (एफएफएस) को रद्द करने का राज्य के कृषि मंत्री गणेश जोशी का आग्रह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वीकार कर लिया है। केन्द्र सरकार की ओर से इस संबंध में जल्द ही आधिकारिक पत्र जारी किया जाएगा।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद किसानों को उर्वरक प्राप्त करने में परेशानी हो रही थी। रबी फसलों की बुवाई के महत्वपूर्ण समय को देखते हुए उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री से दूरभाष पर बातचीत की थी और पत्र भेजकर उत्तराखंड में ई-टोकन व्यवस्था में शिथिलता देने तथा पहले की तरह खाद उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था।

जोशी ने केंद्र सरकार के इस फैसले पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है और खेती-किसानी के कार्यों में उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

कुछ दिन पहले कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत और किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने भी कृषि मंत्री से मुलाकात कर नई ई-टोकन व्यवस्था के कारण किसानों को हो रही दिक्कतों से अवगत कराया था। ------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…