Live VNS

श्री हंस जी महाराज की जयंती पर 21 से दो दिवसीय जनकल्याण समारोह

श्री हंस जी महाराज की जयंती पर 21 से दो दिवसीय जनकल्याण समारोह

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

हरिद्वार, 19 नवंबर (हि.स.)। योगीराज श्री हंस जी महाराज की पावन जयंती पर हंस ज्योति-ए यूनिट ऑफ हंस कल्चरल सेंटर, दिल्ली द्वारा हरिद्वार के वैरागी कैंप, कनखल में 21 एवं 22 नवंबर को दो दिवसीय विशाल जनकल्याण समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रतिदिन सायं 5 से 8 बजे तक चलेगा।

मीडिया प्रभारी बी.के. त्यागी ने बताया कि 21 नवंबर को श्री भोले जी महाराज, माताश्री मंगला जी एवं श्वेता जी अध्यात्म ज्ञान द्वारा लोगों में सद्भाव, राष्ट्र प्रेम, मानव सेवा, विश्व शांति और जनकल्याण की भावना का संचार करेंगे। समारोह में भारतीय संस्कृति को मजबूत करने और युवाओं को अध्यात्म से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा।

दूसरे दिन 22 नवंबर को सुप्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी की भजन संध्या होगी। वे शिव, गणेश, माता जगदंबा, गंगा मैया और श्री हंस जी महाराज की महिमा के भजन प्रस्तुत करेंगे।

इस अवसर पर विशाल भंडारा और निःशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा। देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…