Live VNS

नवनियुक्त एसएसपी ने किया पुलिस लाइन का निरीक्षण

नवनियुक्त एसएसपी ने किया पुलिस लाइन का निरीक्षण

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

पौड़ी गढ़वाल, 28 नवंबर (हि.स.)। नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी देवेंद्र पींचा द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के बाद शनिवार को पुलिस लाइन पौड़ी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं एवं व्यवस्थाओं का क्रमवार निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शस्त्रागार, स्टोर कार्यालय, मनोरंजन कक्ष, पुलिस बैरक, फायर स्टेशन, पुलिस भोजनालय, पुलिस दूरसंचार केंद्र तथा पुलिस लाइन के आवासीय परिसरों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान शस्त्रों के रखरखाव, उपलब्ध संसाधनों, अभिलेखों के संधारण, स्वच्छता व्यवस्था तथा पुलिस कर्मियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुलिस लाइन की समस्त व्यवस्थाओं का नियमित पर्यवेक्षण करने को कहा। इस दौरान पत्रकार वार्ता में उन्होंने यातायात व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा: जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने एवं जाम की समस्या से निपटने के लिए बेहतर यातायात प्लान तैयार करने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमित चेकिंग एवं प्रभावी कार्रवाई करने, साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान संचालित करने पर जोर दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…