Live VNS

उत्तराखंड में 25 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी लोजपा : मणिशंकर

उत्तराखंड में 25 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी लोजपा : मणिशंकर

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

हरिद्वार, 24 नवंबर (हि.स.)। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी मणि शंकर पांडे ने कहा कि पार्टी उत्तराखंड में 25 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

28 नवंबर को देहरादून में होने वाले स्थापना दिवस की तैयारियों के सिलसिले में हरिद्वार पहुंचे पांडे का प्रदेश महासचिव अंकुर कर्णवाल ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के मद्देनजर संगठन को सभी जनपदों में मजबूत किया जा रहा है। गरीबों को शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुविधा देना ही पार्टी का मिशन है।

उन्होंने कहा कि स्व. रामविलास पासवान सामाजिक न्याय चाहते थे। गैर बराबरी समाप्त हो, पिछड़े वर्गों पर विशेष ध्यान दिया जाए, पलायन रुके और स्थानीय युवाओं को रोजगार मिले, यही पार्टी का लक्ष्य है। चिराग पासवान युवाओं के लोकप्रिय नेता हैं।

प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर एवं महासचिव अंकुर कर्णवाल ने कहा कि पार्टी से लगातार युवा जुड़ रहे हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…