शरदोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या रही स्कूली बच्चों के नाम

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
पौड़ी गढ़वाल, 17 नवंबर (हि.स.)।शरदोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के नाम रही जिसमें प्राइमरी, जूनियर और सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
प्राइमरी वर्ग में राधा कृष्ण लीला से संबंधित नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
इस वर्ग में कुल सात शिक्षण संस्थाओं की प्रतिभागिता रही जिसमें पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय पौड़ी ने राधा कृष्ण, कृष्ण राधा की बेहतरीन प्रस्तुति दी। बी आर एम एस ने खेलो गेंदुआ, सरस्वती शिशु मंदिर विकास मार्ग ने घनश्याम मुकुंद मुरारी , राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय नंबर 5 ने खेलो गेंदुवा बाल गोविंदा, हिल इंटरनेशनल ने राधा कृष्ण मुरारी, राधा कृष्ण, श्री गुरु राम राय ने स्वाणु दिखेंदु मेरु कृष्ण कन्हैया औरआदर्श प्राथमिक विद्यालय प्रेमनगर राधे कृष्णा, राधे कृष्णा की शानदार प्रस्तुतियां दी।
जूनियर वर्ग में उत्तराखंड के लोक नृत्य के अंतर्गत नौ टीमों की प्रतिभागिता रही जिसमें बी आर एम एस ने ले पोथली कु मास, डी ए वी इंटर कॉलेज पौड़ी ने खेला झुमैलो रसौ तांदी उत्तराखंडियों, ब्राइट स्टार ने कुमाऊनी बिजुली झम्म, हिल इंटरनेशनल ने कुमाऊनी सिलगाड़ी का पाला छला ओ भीना, सेंट थॉमस स्कूल ने वीर भड़ आधारित नृत्य मर्दान्नु को चेला, सरस्वती विद्या मंदिर विकास मार्ग ओटुवा बेलेणा, केंद्रीय विद्यालय मेरी बैन्यू , श्री गुरु राम राय ले भुजी जाला और नेहरू मोंटेश्वरी के आंछरी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
सीनियर वर्ग में देश के किसी भी प्रांत के लोक नृत्य के अंतर्गत छः टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें हिल्स इंटरनेशनल के कन्नड़ प्रांत और बी आर एम एस के राजस्थानी नृत्य की शानदार प्रस्तुति से दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय पौड़ी ने सिरमौरी नाटी, विद्या मंदिर तिमली ने बांग्ला, श्री गुरु राम राय ने लावणी और मैसमोर इंटर कॉलेज ने हिमाचली नाटी की शानदार प्रस्तुति दी।
निर्णायक मंडल में भात खंडे संगीत महाविद्यालय के शिक्षक प्रमेंद्र नेगी, हिमानी जोशी और कोरियोग्राफर अंकित नेगी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार पोरी ने शरदोत्सव आयोजन के सफल तरीके से संयोजन के लिए पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी की सराहना की।
उन्होंने दर्शकों, अभिभावकों और छात्र छात्राओं का आयोजन को सफल बनाने में किये जा रहे योगदान के लिए धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। संचालन वीरेंद्र खंकरियाल और प्रवीण नेगी ने किया।
इस अवसर पर सांस्कृतिक संयोजक मनोज रावत अंजुल व्यापार सभा अध्यक्ष विनय शर्मा, सचिव देवेंद्र सिंह रावत सभासद सूरज बिष्ट, अरविंद रावत, बृजमोहन, प्रदीप असवाल, युद्धवीर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह