Live VNS

नारी जागरण और व्यसन उन्मूलन के संकल्प से आगे बढ़ेगा युग निर्माण अभियान

नारी जागरण और व्यसन उन्मूलन के संकल्प से आगे बढ़ेगा युग निर्माण अभियान

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

हरिद्वार, 20 नवंबर (हि.स.)। जन्मशताब्दी समारोह में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए महिला मण्डल की प्रमुख श्रीमती शैफाली पण्ड्या ने माता भगवती देवी शर्मा के व्यक्तित्व को करुणा, ममता, सेवा और नारी जागरण का सशक्त प्रतीक बताया। कहा कि माता माता भगवती देवी ने महिलाओं को केवल प्रेरित ही नहीं किया, बल्कि उन्हें नेतृत्व के लिए तैयार किया। वक्तृत्व, प्रज्ञा गीत गायन, डफली वादन, गायत्री महायज्ञ संचालन और रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण देकर उन्होंने बहनों में आत्मविश्वास जगाया।

उन्होंने कहा कि व्यसन उन्मूलन, नारी जागरण और पर्यावरण संरक्षण सहित सप्त आंदोलनों को जन-जन तक पहुंचाना और उन्हें व्यवहार में उतारना ही माताजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। दहेज जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ भी माता माता भगवती देवी ने प्रभावी जनचेतना पैदा की और दहेजमुक्त विवाह को बढ़ावा दिया। शांतिकंुज व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि, वीरेन्द्र तिवारी, गौरीशंकर सैनी आदि ने भी अपने अपने विचार प्रकट किये।

इसके साथ ही देश भर से आए परिजनों के लिए विशेष समीक्षात्मक गोष्ठी हुई, जिसमें सभी ने विषय विशेषज्ञों ने संगठनात्मक एवं समाजोत्थान सहित व्यसन मुक्त व संस्कार युक्त भारत के नवनिर्माण सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया। वहीं देवसंस्कृति विवि के विद्यार्थियों ने माता माता भगवती देवी के जीवनी पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…