Live VNS

मनीषा, सुरुचि, अंबिका, सिमरन की टीम बनी प्रदर्शनी की विजेता

मनीषा, सुरुचि, अंबिका, सिमरन की टीम बनी प्रदर्शनी की विजेता

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

नई टिहरी, 18 नवंबर (हि.स.)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से ग्रीन इनोवेशन विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता आयोजित की गई। वेस्ट टू वेल्थ थीम पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों शानदार आईडिया प्रस्तुत किए।

बुधवार को बादशाहीथौल में आयोजित प्रतियोगिता का वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. एलआर डंगवाल, प्रभारी निदेशक प्रो. जेडीएस नेगी ने शुभारंभ किया। डॉ. डंगवाल ने वेस्ट टू वेल्थ की अवधारणा से रूबरू करााया। कहा कि अपशिष्ट पदार्थों का उचित पुनः उपयोग न केवल पर्यावरण प्रदूषण को कम करता है बल्कि इससे उपयोगी व मूल्यवान उत्पाद तैयार कर सकते हैं।

विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण व सतत विकास की दिशा में नवाचार करने के लिए प्रेरित किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपशिष्ट कागज, प्लास्टिक, पौधों के अवशेष एवं अन्य जैविक पदार्थों का उपयोग करके विभिन्न उपयोगी, पर्यावरण अनुकूल मॉडल और उत्पाद प्रस्तुत किए। इनमें पुनर्चक्रित कागज से निर्मित वस्तुएं, जैविक खाद, प्राकृतिक उत्पाद व अन्य वनस्पति आधारित नवाचार शामिल रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों में कुल 57 छात्र-छात्राओं और शोधार्थियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रो. वीणा जोशी, प्रो. डीके शर्मा ने किया। उन्होंने छात्रों के नवाचार, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, व्यावहारिक उपयोगिता व प्रस्तुतीकरण के तारीफ की। प्रतियोगिता में मनीषा नेगी, सुरुचि बडोनी, अंबिका उनियाल, सिमरन खणका की टीम प्रथम, हिमानी बहुगुणा, आंचल भंडारी, मानसी व गौरी नेगी द्वितीय जबकि फिजा परवीन, पायल कत्याल, माधुरी ममगाईं व आयुष भट्ट की टीम तृतीय रही। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. प्रीति नैथानी ने पर्यावरणीय महत्व की जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. शिवानी उनियाल, डॉ. प्रियंका उनियाल, डॉ. पिया राय चौधरी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…