Live VNS

सरकार के कामों के दम पर प्रदेश में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकारः नेगी

सरकार के कामों के दम पर प्रदेश में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकारः नेगी

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

नई टिहरी, 20 नवंबर (हि.स.)। टिहरी विधानसभा क्षेत्र के चंबा ग्रामीण मंडल के नकोट शक्ति केंद्र की बैठक में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लेकर भाजपा की रीति-नीति को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। कहा कि 2027 में तीसरी बार प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के लिए संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाया जाए।

शुक्रवार को नकोट में आयोजित बैठक के मुख्य वक्ता टिहरी के पूर्व विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित और विकास को प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रही हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं से गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और जरूरतमंदों को लाभ मिल रहा है। वहीं प्रदेश सरकार सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, रोजगार पर कार्य कर रही है।

उन्होंने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने,बूथ प्रबंधन मजबूत करने और आम जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख शिवानी बिष्ट, प्रधान संगीता देवी, रेखा देवी, शक्ति केंद्र संयोजक मानवेंद्र बिष्ट, बूथ अध्यक्ष गोपाल मखलोगा, लक्ष्मी बेलवाल, लक्ष्मी देवी, जगबीर रावत, भगवान सिंह बिष्ट, शूरबीर सिंह, भाग सिंह, मकान सिंह, शिवानी, धर्म सिंह रावत, विक्रम राणा, बलवीर नेगी, ललित सुयाल मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…