Live VNS

ऑनलाइन धमकी देकर ग्रामीण से 1.96 लाख रुपये ठगे, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

हरिद्वार, 14 नवंबर (हि.स.)। थाना पथरी क्षेत्र में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। ऑनलाइन माध्यम से धमकी देकर साइबर ठगों ने एक ग्रामीण से 1 लाख 96 हजार 589 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पथरी निवासी वसंत पुत्र हरफूल सिंह को किसी अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन माध्यम से संपर्क कर डराया और नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। आरोप है कि ठगों ने भयभीत कर उसे अपने झांसे में ले लिया और धोखे से 1,96,589 रुपये की रकम हड़प ली। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…