वोट बचाव-देश बचाव अभियान अंतर्गत कांग्रेस ने माड़पाल में मण्डलस्तरीय जन चौपाल लगाया

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
जगदलपुर, 14 नवंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार देश में लोकतंत्र की मजबूती, मताधिकार की सुरक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी द्वारा संचालित वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के अंतर्गत नगरनार ब्लॉक के माड़पाल मण्डल में शनिवार काे मंडलस्तरीय जन चौपाल का आयोजन किया गया।
जन चौपाल में कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ संवाद कर लोकतंत्र के सामने मौजूद चुनौतियों,मतदाता सूची की विश्वसनीयता और प्रत्येक नागरिक के संवैधानिक मतदान अधिकारों को लेकर विस्तार से चर्चा की।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि आज लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का वोट है,लेकिन यदि इसी वोट की स्वतंत्रता,निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होने लगें तो यह पूरे लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है। मतदान का अधिकार केवल एक कागजी अधिकार नहीं,बल्कि आम नागरिक की आवाज,सम्मान और राजनीतिक भागीदारी का सबसे बड़ा माध्यम है। गरीब,किसान, मजदूर,आदिवासी, युवा और महिलाएं अपने वोट के माध्यम से सरकार चुनने का अधिकार रखते हैं। इस अधिकार को कमजोर करने का कोई भी प्रयास लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है। कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट संकल्प है कि जनता के वोट की ताकत से किसी भी कीमत पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसी उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रही है। वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाकर प्रत्येक मतदाता को उसके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा लोकतंत्र,संविधान और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखा जाएगा।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी उमाशंकर शुक्ला, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, पूर्व सभापति कविता साहू, वीरेंद्र साहनी, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया, महामंत्री अभिषेक नायडू, प्रशांत जैन, रविशंकर तिवारी, सुनीता सिंह, नीतीश शर्मा, बलराम कोकडु, विजेन्द्र ठाकुर, सुकलधर बघेल, दयाराम कश्यप, पूर्णिमा सीरियल,प्रभु दास नाग, शिवप्रसाद, मुकुंदराम नेताम, राय मनी मुकता गरत, विमल यादव, राजेंद्र नाग, बलीराम चालकी, वीरेंद्र दास, रमेश पात्रो, इमानुएल कश्यप, सोहन नायक, सीताराम, मोगरु, रामसिंह नाग, जुगधर, सोनाधर रघुनाथ कश्यप, देवी सिंह, बाज रामू, सूर्यवंशी, कुरुषों बेसरा, धनुर्जय नाग, गोविंद नाग, हरिनाथ आदि मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे