Live VNS

केंद्रीय गृह सचिव और आईबी निदेशक पहुंचे जम्मू, पुलिस मुख्यालय में उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक जारी

केंद्रीय गृह सचिव और आईबी निदेशक पहुंचे जम्मू, पुलिस मुख्यालय में उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक जारी

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

जम्मू,, 26 नवंबर (हि.स.)।

केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और आईबी निदेशक महेश दीक्षित आज जम्मू पहुंचे। दोनों जम्मू स्थित पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर रहे हैं।

बैठक में जम्मू-कश्मीर के मौजूदा सुरक्षा हालात, आतंकवाद और सीमा पार से घुसपैठ सहित विभिन्न सुरक्षा चुनौतियों की समीक्षा की जा रही है। इसके साथ ही सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल और आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए आगे की रणनीति पर चर्चा की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…