Live VNS

विवि में परीक्षा फार्म ऑनलाईन 15 नवंबर तक, सेमेस्टर परीक्षाएं एक दिसंबर से

विवि में परीक्षा फार्म ऑनलाईन 15 नवंबर तक, सेमेस्टर परीक्षाएं एक दिसंबर से

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

जगदलपुर, 14 नवंबर (हि.स.)। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय द्वारा सेमेस्टर परीक्षा जुलाई-दिसंबर में संचालित स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा कक्षाओं में नियमित, स्वाध्यायी, भूतपूर्व एवं एटीकेटी परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा फार्म ऑनलाईन करने की तिथि 15 नवंबर तक बढ़ाई गई है। सम्बद्ध समस्त महाविद्यालयों व विवि मुख्य कैंपस के यूटीडी के स्टूडेंटस परीक्षा फार्म आवेदन कर संबंधित डॉक्यूमेंट के साथ 16 नवंबर तक हार्डकॉपी जमा कर सकेंगे।

शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के विभिन्न अध्ययनशालाओं एवं सम्बद्ध समस्त महाविद्यालयों में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों के सत्र जुलाई-दिसंबर 2026 के सेमेस्टर परीक्षा हेतु समय-सारिणी जारी कर दिया गया है।

सेमेस्टर की परीक्षाएं एक दिसंबर से प्रारंभ हो रही है। अलग-अलग पाठ्यक्रमों की परीक्षा अलग-अलग तारीखों में शुरू होगी। समय-सारिणी विवि के वेबसाईट पर देखी जा सकती है। स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा स्तर के नियमित, स्वाध्यायी मोड में अध्ययरत, प्रमोटेड व डिटेंट स्टूडेंट एवं पुराने पाठ्यक्रमों के अंतर्गत भूतपूर्व व एटीकेटी परीक्षार्थियों के लिए यह सेमेस्टर परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली की परीक्षा प्रातः 10 बजे से दोहपर 01 बजे के बीच होगी वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे के बीच संचालित होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…