Live VNS

उत्तर प्रदेश पुलिस पुलिस विभाग में 144 पुलिस उपाधीक्षकों का स्थानांतरण

उत्तर प्रदेश पुलिस पुलिस विभाग में 144 पुलिस उपाधीक्षकों का स्थानांतरण

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

लखनऊ, 22 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन में बड़े पैमाने में फेरबदल करते हुए 144 पुलिस उपाधीक्षकों का स्थानांतरण किया है। कुछ अधिकारियों को विशेष इकाइयों में भी भेजा गया हैं।

तबादले के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक शोभित कुमार को बुलंदशहर से कानपुर देहात भेजा गया है। दिलीप कुमार सिंह को पुलिस कमिश्ररेट कानपुर नगर से मीरजापुर, सुजीत कुमार दुबे को पुलिस कमिश्ररेट लखनऊ से अयोध्या, शुभम तोडी को आजमगढ़ से संभल, अतुल कुमार सिंह प्रथम को अमेठी से महाराजगंज, महेंद्र कुमार शुक्ला को अयोध्या को महोबा, राम करन को बुलंदशहर से पुलिस कमिश्ररेट लखनऊ, नितिन कुमार को बरेली से जौनपुर, सुनील कुमार सिंह को अयोध्या से गोण्डा भेजा गया है। इसी तरह कुल 144 अफसरों का तबादला किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…