Live VNS

औरैया : सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी चोरी

औरैया : सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी चोरी

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

-शादी में शामिल होने गई थी गृहस्वामिनी, 90 हजार रुपये नकद और ढाई लाख के जेवरात समेट ले गए चोर

औरैया, 16 नवम्बर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया में शहर की सैनिक कॉलोनी के पास एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था। सोमवार सुबह चोरी की जानकारी मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया।

मकान की गृहस्वामिनी रेहाना ने बताया कि वह अपने देवर की शादी में शामिल होने के लिए घर से बाहर गई थीं। सोमवार सुबह पड़ोसी ने फोन कर मकान में चोरी होने की जानकारी दी। घर पहुंचने पर देखा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर में रखे करीब 90 हजार रुपये नकद और लगभग ढाई लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी का खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। ब्रह्मनगर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही चोरी के खुलासे का प्रयास कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…