Live VNS

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर मार्ग पर ओला, रैपिडो मोटरसाइकिल चलाने वाले 20 लोगों की धरपकड़

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर मार्ग पर ओला, रैपिडो मोटरसाइकिल चलाने वाले 20 लोगों की धरपकड़

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

वाराणसी, 22 नवम्बर (हि. स.)। वाराणसी में देव दीपावली (कार्तिक पूर्णिमा) के आयोजन से पहले रविवार को चौक थाना क्षेत्र में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर मार्ग पर ओला, रैपिडो मोटरसाइकिल चलाने वाले लोगों की धरपकड़ की गई। चौक थाना के निरीक्षक वीके शुक्ला ने बिना वर्दी के मोटरसाइकिल चलाने वाले लोगों को पकड़ा और उनके वाहन को जब्त कर दिया।

निरीक्षक वीके शुक्ला ने बताया कि रविवार को चौक थाना क्षेत्र में ओला रैपिडो मोटरसाइकिल चलाने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। ये लोग श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शनार्थियों को मंदिर तक पहुंचाने के नाम पर मनमाना धन ले रहे थे। मैदागिन, गौदोलिया से आने वाले दर्शनार्थियों को परेशान भी करते थे। करीब 20 लोगों को पकड़ा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…