Live VNS

रेलवे लाइन पर मां-बेटे का शव मिला,

रेलवे लाइन पर मां-बेटे का शव मिला,

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

मीरजापुर, 28 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में चुनार कोतवाली क्षेत्र के जमुई के पास शनिवार सुबह डाउन रेलवे लाइन पर महिला और उसके एक साल के बेटे का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के पास मिले झोले से मोबाइल नंबर हासिल कर परिजनों को घटना की जानकारी दी।

मौके पर पहुंचे महिला के भाई पीयूष सिंह ने शवों की पहचान बहन स्मिता सिंह (37) और उसके बेटे वैदिक (एक वर्ष) के रूप में की। स्मिता मड़िहान थाना क्षेत्र के भावां गांव की रहने वाली थी। उपनिरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि महिला के झोले में उसके भाई साेनभद्र निवासी पीयूष सिंह का मोबाइल नंबर मिला था। फोन कर उन्हें घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पीयूष परिवार के साथ घटनास्थल पर पहुंचा। महिला के भाई ने पुलिस को बताया कि स्मिता मानसिक बीमारी से पीड़ित थी। करीब 12 वर्ष पहले उसकी शादी मड़िहान क्षेत्र के भावां गांव निवासी इंद्रेश सिंह से हुई थी। चुनार पुलिस ने महिला और उसके बेटे के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…