Live VNS

उत्तराखंडवासियों के खिलाफ जहर उगलने वाले बांग्लादेशी घुसपैठियों को लगाते हैं गले : योगी आदित्यनाथ

उत्तराखंडवासियों के खिलाफ जहर उगलने वाले बांग्लादेशी घुसपैठियों को लगाते हैं गले : योगी आदित्यनाथ

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

लखनऊ, 11 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखंड वासियों के खिलाफ आग उगलने वाले लोग बांग्लादेशी घुसपैठियों और पाकिस्तानियों को गले लगाते हैं, उनके सामने नाक रगड़ते हैं। उत्तराखंडवासियों को घुसैपठिये कहने वालों को पता होने चाहिए, मां गंगा, सरयू और यमुना देवभूमि से ही आई हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गोमती तट पर आयोजित उत्तराखण्ड महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मैं एक व्यक्ति का एक बयान सुन रहा था। वह उत्तराखंडवासियों को घुसपैठिये कह रहा था। जबकि उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री ही उत्तराखंड के थे। मैंने कहा कि अगर उत्तराखंड की बेटी न होती तो तुम सैफई में कहीं भैंस चरा रहे होते।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मां गंगा भी तो उत्तराखंड से ही आई हैं। यमुना जी और सरयू मइया भी वहीं से आई हैं। इतनी छोटी संकुचित सोच ! जो बांग्लादेशी, पाकिस्तानी घुसपैठिये से गले मिलते हैं और उनके सामने नाक रगड़ते हैं। देवभूमि उत्तराखंड वासियों के प्रति के लोग जहर उगलने का काम करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोगों ने उत्तराखंड का पानी पिया है। वहां का अन्न ग्रहण किया है। इसलिए चुनौती स्वीकार करना और मुकाबला करना हमारे जींस का हिस्सा बन गया है। हम चुनौतियों से भागते नहीं, मुकाबला करते हैं। देशहित में जो होगा, देवभूमि उत्तराखंड उन कार्यक्रमों को आगे बढ़ाती है !

यहां लखनऊ में अवध की संस्कृति है। देवभूमि का गौरव इस महोत्सव के माध्यम से यहां संगम देखने को मिलता है। दोनों एकसाथ मिलते हैं। देवत्व का भाव हर व्यक्ति के अंतःकरण को छूता है।

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप शुक्ला

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…