Live VNS

मीरजापुर : किसान के बेटे दिनेश ने मेहनत से हासिल किया मुकाम, जीआईसी में बने गणित प्रवक्ता

मीरजापुर : किसान के बेटे दिनेश ने मेहनत से हासिल किया मुकाम, जीआईसी में बने गणित प्रवक्ता

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

- इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएससी, एमएससी के बाद हासिल की पीएचडी की उपाधि

मीरजापुर, 12 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के हलिया क्षेत्र के भटवारी गांव के सइरी मुहल्ला निवासी दिनेश मौर्य का राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) में एलटी ग्रेड गणित प्रवक्ता पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

दिनेश ने प्रारंभिक शिक्षा गांव के विद्यालय से प्राप्त की। इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएससी और एमएससी की पढ़ाई पूरी की। शिक्षा के प्रति लगन और निरंतर मेहनत के बल पर उन्होंने इसी विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि भी हासिल की। अब जीआईसी में गणित प्रवक्ता पद पर चयनित होकर उन्होंने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दिनेश के माता-पिता किसान हैं। उनके पिता दयासागर उर्फ मखोली मौर्य हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सदस्यों को दिया। बताया कि नियमित अध्ययन, कठिन परिश्रम और बड़ों के मार्गदर्शन से यह मुकाम हासिल हुआ है। उनके बड़े पिता रामसागर मौर्य और शिवलाल मौर्य तथा चाचा राजेश्वर मौर्य सहित परिवार के सदस्यों का भी उन्हें समय-समय पर सहयोग मिलता रहा। ग्रामीणों ने उनकी सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…