Live VNS

बनारस रेल इंजन कारखाना में महाप्रबंधक ने कराया भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठन

बनारस रेल इंजन कारखाना में महाप्रबंधक ने कराया भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठन

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

वाराणसी, 26 नवम्बर (हि. स.)। वाराणसी में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में गुरुवार काे संविधान दिवस को उत्साह, गरिमा और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ मनाया गया। बनारस रेल इंजन कारखाना में महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मौजूदगी में प्रशासन भवन स्थित स्वागती हॉल में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पठन किया गया।

बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान में वर्णित स्वतन्त्रता, समानता, न्याय और बंधुत्व के मूल्यों पर जोर देते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता के संवर्धन हेतु निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल, प्रधान वित्त सलाहकार मुक्तेश मित्तल, प्रमुख मुख्य इंजीनियर राम जन्म, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा, उप महाप्रबंधक सागर तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारी परिषद के सदस्य नवीन कुमार सिन्हा तथा सुशील कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…