Live VNS

वाराणसी : सोना और चांदी के रेट कम होने से व्यापारियों और खरीदारों काे राहत, बाजार में बढ़ रही राैनक

वाराणसी : सोना और चांदी के रेट कम होने से व्यापारियों और खरीदारों काे राहत, बाजार में बढ़ रही राैनक

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

वाराणसी, 20 नवंबर (हि. स.)। वाराणसी में शुक्रवार को सोना और चांदी के रेट कम होने के बाद व्यापारियों और खरीदारों ने थोड़ी राहत महसूस कर रहे हैं। 20 नवंबर को सुबह 10 बजे एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 4,521 रुपए और चांदी का भाव 7,750 गिर गया और इसके बाद शहर में ज्वेलरी की दुकानों पर हलचल बढ़ गई।

वाराणसी के कोदई चौकी में चतुर्वेदी आभूषण शॉप के मालिक रोहित चतुर्वेदी ने बताया कि सुबह के वक्त 24 कैरेट के सोना का रेट 1,22,931 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी की कीमत में 7,750 रुपए की गिरावट आई और चांदी 1,49,732 रुपए प्रति किलो पर आ गया। सोना चांदी का रेट गिरने के बाद बाजार का सकारात्मक माहाैल बना हुआ है।

उन्होंने बताया कि सोना चांदी के रेट इसी तरह गिरे रहने से बाजार में खरीदारों की संख्या में वृद्धि होनी चाहिए। बाजार में जब भी सोना चांदी का मूल्य गिरता है तो इससे खरीदारी बढ़ जाती है। वही, इसका सीधा लाभ दुकानदारों को हाेता है। हरे कृष्णा ज्वेलर्स के मालिक संतोष ने बताया कि सोना - चांदी के रेट में गिरावट होने का सकारात्मक असर बाजार पर पड़ रहा है। सोना चांदी खरीदने वाले लोगों को यह एक खुशखबरी जैसी है। उन्हाेंने बताया कि शादी विवाह के सीजन में सोना चांदी का रेट कम होने से ग्राहकों को भी खरीदारी करने में आसानी होगी।

स्वर्ण आभूषण दुकान पर आए ग्राहक शिव कुमार ने बताया कि यह बड़ी राहत की खबर है, सोना का रेट कम होने से शादी विवाह की खरीदारी में आसानी होगी। इसी तरह, शहर के विभिन्न सर्राफा एसोसिएशन ने भी सोना चांदी के रेट गिरने पर प्रसन्नता जाहिर की है और इसे एक खुशखबरी के रूप में बताया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…