Live VNS

देवरहा हंस बाबा आश्रम में गोपाष्टमी की धूम, गौ माता की पूजा कर लिया आशीर्वाद

देवरहा हंस बाबा आश्रम में गोपाष्टमी की धूम, गौ माता की पूजा कर लिया आशीर्वाद

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

मीरजापुर, 17 नवंबर (हि.स.)। विंध्याचल धाम से दक्षिण दिशा में स्थित भाग देवर गांव के परम हंस देवरहा हंस बाबा आश्रम में मंगलवार को गोपाष्टमी उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भक्तों ने विधि-विधान से हवन-पूजन कर गौ माता की आरती उतारी।

उत्सव में सुबह से ही आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। भक्तों ने गौ माता को माला पहनाई, तिलक लगाया और पकवान खिलाकर सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। पूरे आश्रम परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में आश्रम ट्रस्टी अतुल सक्सेना सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…