तेज़ रफ़्तार डंपर ने पिता-पुत्र को रौंदा, पिता की मौत

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
रायबरेली,19 नवंबर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के रायबरेली ज़िले में जगतपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक तेज़ रफ़्तार डंपर ने माेटर साइकिल सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। इस हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच कर रही है।
गदागंज थाना क्षेत्र के बसवई गांव निवासी रामबहादुर यादव(50) अपने पुत्र मनोज कुमार(25) के साथ माेटर साइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। जैसे ही वे जगतपुर थाना क्षेत्र के बिन्नवा गांव के पास पहुंचे,तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार बेकाबू डंपर ने उनकी माेटर साइकिल में टक्कर मार दी और दाेनाें काे रौंदता हुआ भाग गया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि रामबहादुर यादव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में घायल पुत्र को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जगतपुर थानाध्यक्ष वागीश कुमार मिश्र के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और डंपर चालक की तलाश की जा रही है।------------
हिन्दुस्थान समाचार / रजनीश पांडे