Live VNS

विशेष लोक अदालत में यातायात चालानों का होगा निस्तारण

विशेष लोक अदालत में यातायात चालानों का होगा निस्तारण

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

औरैया, 26 नवंबर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद न्यायाधीश मयंक चौहान के निर्देशानुसार आगामी 28 नवंबर को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत में यातायात चालानों के निस्तारण को लेकर गुरुवार को बैठक आयोजित की गई। नोडल अधिकारी लोक अदालत एवं विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट विकास गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं न्यायिक अधिकारियों ने विशेष लोक अदालत को सफल बनाने के संबंध में विचार-विमर्श किया।

बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट निधि सिसोदिया, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) तारकेश्वरी प्रसाद, अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) विष्णु शंकर पाण्डेय, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एफटीसी नाजिम अकबर, न्यायिक मजिस्ट्रेट शालिनी त्यागी, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) सीएडब्ल्यू निशा अली, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) 14वें वित्त विजय प्रकाश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रोमा गुप्ता ने बताया कि 28 नवंबर की सुबह 10 बजे से जनपद न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें वाहन स्वामी एवं अन्य संबंधित व्यक्ति अपने लंबित यातायात चालानों का निस्तारण करा सकेंगे। इसके लिए पेमेण्ट सेतु एप के माध्यम से भी चालान की धनराशि जमा कर विशेष लोक अदालत का लाभ उठाया जा सकता है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे अपने लंबित चालानों का निस्तारण कराकर सुलभ न्याय का लाभ उठाएं। न्याय आपका अधिकार है।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…