नोएडा में विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने की आत्महत्या

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
नोएडा, 20 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्धनगर नोएडा में विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया है।
पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि थाना फेस- दो क्षेत्र में रहने वाले तेजराम (45 ) पुत्र नंदराम मूल निवासी जनपद शाहजहांपुर ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
उन्होंने बताया कि थाना ईकोटेक-तीन क्षेत्र में रहने वाले सुनील मौर्या (30) पुत्र विजय कुमार मौर्य मूल निवासी जनपद बरेली ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस- तीन क्षेत्र में रहने वाले पंकज (21) पुत्र चलितर बिंद ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। वह मूल रूप से जनपद नालंदा बिहार के रहने वाले थे।
विभिन्न सड़क हादसों में दो की मौत
थाना बादलपुर के प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि थाना क्षेत्र में बीती रात को हुई एक सड़क हादसे में कालिंद्रा भटराई (42) पुत्र गोविंद भटराई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से नेपाल देश के रहने वाले थे। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में ओमप्रकाश (40) पुत्र राधेश्याम की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से जनपद आगरा के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी