Live VNS

तीन दिवसीय निःशुल्क स्वांस, फेफड़ा मोबाइल चेक अप कैंप की शुरुआत, ब्रेथ ईजी वैन रवाना

तीन दिवसीय निःशुल्क स्वांस, फेफड़ा मोबाइल चेक अप कैंप की शुरुआत, ब्रेथ ईजी वैन रवाना

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

वाराणसी, 19 नवम्बर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अस्सी स्थित ब्रेथ हॉस्पिटल द्वारा तीन दिवसीय निःशुल्क स्वांस, फेफड़ा मोबाइल चेक अप कैंप की शुरुआत हुई। कैंप की शुरुआत के लिए तैयार की गई वैन को ब्रेथ ईज़ी हॉस्पिटल की निदेशिका डॉ. सुनीता पाठक एवं डॉ स्वप्निल पाठक संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने संयुक्त रूप से बताया कि ब्रेथ ईजी वैन वाराणसी के प्रमुख चौराहों पर जाएगी और वहाँ कंप्यूटर मशीन द्वारा वाराणसी की जनता की फेफड़े की क्षमता मापेगी, जिससे लोग अपने फेफड़े के लिए जागरूक हो सकेंगे।

ब्रेथ ईजी के वरिष्ठ टी.बी, एलर्जी, श्वांस रोग विशेषज्ञ डॉ एस. के. पाठक तथा मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, साकेत के पूर्व पल्मोनॉलिजिस्ट डॉ. स्वप्निल पाठक ने वर्तमान समय में बीमारियों के बारे में बताते हुए कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही फेफड़ों की बीमारियों-जैसे क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज, दमा और बदलते मौसम व प्रदूषण के कारण होने वाले श्वसन विकारों के प्रति जन जागरुकता फैलाना तथा उनके आधुनिकतम उपचारों से जनता को अवगत कराना है।

डॉ. एस. के. पाठक ने कहा कि सर्दियों के आगमन और बढ़ते प्रदूषण के कारण श्वास और दमा के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रहा है। ऐसे में एक सही पहचान और आधुनिक पद्धतियों से इलाज बेहद जरूरी है। एसोसिएट डायरेक्टर व कंसलटेंट पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. स्वप्निल पाठक ने इस अवसर पर कहा कि श्वसन रोगों के इलाज में सही इनहेलेशन डिवाइसेस का चुनाव और उनका सही तरीके से उपयोग करना उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना कि सही दवा का होना। आज चिकित्सा विज्ञान ने इतनी प्रगति कर ली है कि गंभीर से गंभीर साँस के मरीजों को भी एक सामान्य और सक्रिय जीवन दिया जा सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…