Live VNS

वाराणसी विकास प्राधिकरण को मिले नए सचिव विवेक मिश्रा, मंगलवार को संभालेंगे कार्यभार

वाराणसी विकास प्राधिकरण को मिले नए सचिव विवेक मिश्रा, मंगलवार को संभालेंगे कार्यभार

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

वाराणसी, 16 नवम्बर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश में 55 पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण होने के बाद वाराणसी विकास प्राधिकरण को नए सचिव के रूप में विवेक मिश्रा मिल गए। विवेक मिश्रा इससे पहले गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव के रूप में तैनात थे और प्राधिकरण के कार्यों का अच्छा अनुभव रखते हैं। वाराणसी विकास प्राधिकरण कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विवेक मिश्रा मंगलवार को अपना कार्यभार संभाल लेंगे।

वही, वाराणसी विकास प्राधिकरण के अभी तक सचिव रहे डॉक्टर वेद प्रकाश मिश्रा को हापुड़ का अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बना दिया गया है। मंगलवार को ही उनकी वाराणसी से हापुड़ के लिए रवानगी हो जाएगी। डॉ वेद प्रकाश मिश्रा ने वाराणसी शहर के विस्तार कार्य के लिए बहुत सारे कार्य किए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…