Live VNS

रोजगार और भागीदारी के मुद्दे पर जवाब मांगे युवा : पल्लवी पटेल

रोजगार और भागीदारी के मुद्दे पर जवाब मांगे युवा : पल्लवी पटेल

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

मीरजापुर, 27 नवंबर (हि.स.)। अपना दल कमेरावादी की सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने शुक्रवार को नरायनपुर के पटेल त्रिमोहानी से रोजगार एवं भागीदारी बाइक यात्रा शुरू की। यात्रा से पहले उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद स्कूटी चलाकर यात्रा का नेतृत्व किया।

यात्रा नरायनपुर से शुरू होकर भभुआर, सोनई, रुपौधा, रसूलपुर, देवरिया, सेमरा, कुड़कुड़ा और इमिलियाचट्टी होते हुए जमुई बाजार पहुंचेगी। यहां आयोजित सभा को विधायक संबोधित करेंगी। यात्रा के दौरान उन्होंने युवाओं से रोजगार और भागीदारी के मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगने का आह्वान किया।

यात्रा में चौधरी देवी सिंह पटेल, श्याम बहादुर सिंह, सत्यनारायण सिंह, सूरजीत सिंह, भल्लर सिंह, जन्मेजय सिंह, मयंक पटेल, सुनील पटेल और विजय पटेल समेत सैकड़ों बाइक और चारपहिया वाहन सवार शामिल रहे। सभी नारे लगाते हुए पटेल त्रिमोहानी से रवाना हुए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…