Live VNS

वाराणसी : छठ के गीतों से भक्तिमय हुई काशी, दिव्या दुबे की गायकी ने बांधा समां, नहाय-खाय के साथ लोक आस्था के महापर्व का आगाज

वाराणसी : छठ के गीतों से भक्तिमय हुई काशी, दिव्या दुबे की गायकी ने बांधा समां, नहाय-खाय के साथ लोक आस्था के महापर्व का आगाज

BK Pathak ·

वाराणसी। लोक आस्था के महापर्व छठ की छटा काशी में चहुंओर दिखाई देने लगी है। नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का शुभारंभ होते ही गंगा घाटों से लेकर घरों तक छठी मइया के पारंपरिक गीत गूंजने लगे हैं। पर्व की धार्मिक आस्था के साथ लोक संगीत का अनूठा संगम भी देखने को मिल रहा है। काशी के संगीतकार अपनी मधुर प्रस्तुतियों के जरिए वातावरण को भक्तिमय बना रहे हैं। इसी क्रम में वाराणसी की लोक गायिका एवं संगीतकार दिव्या दुबे की गायकी छठ के पारंपरिक रंग को और गहरा कर रही है।

छठ के गीतों में जहां सूर्य उपासना और छठी मइया के प्रति अटूट श्रद्धा झलकती है, वहीं इनमें लोक संस्कृति और पारिवारिक भावनाओं की भी सुंदर अभिव्यक्ति होती है। पारंपरिक धुनों पर आधारित गीतों के माध्यम से व्रती महिलाओं की आस्था, संकल्प और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का भाव सामने आता है। घाटों पर पूजा की तैयारियों के बीच बजते लोकगीत पर्व के उल्लास को और बढ़ा रहे हैं।

लोकगीतों में बसती है छठ की आत्मा

संगीतकार दिव्या दुबे ने कहा कि छठ के लोकगीत केवल संगीत नहीं, बल्कि हमारी परंपरा, संस्कृति और भावनाओं की पहचान हैं। इन गीतों में मां की ममता, परिवार की खुशहाली और सूर्य देव के प्रति श्रद्धा समाहित है। उन्होंने कहा कि संगीत के माध्यम से इस परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना कलाकारों की जिम्मेदारी है। छठ के गीतों की मिठास ऐसी है कि इन्हें सुनते ही मन श्रद्धा और भक्ति से भर जाता है।

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…