Live VNS

वाराणसी : सेंट्रल जेल रोड पर निर्माणाधीन भवन की चौथी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत, ठेकेदारों पर मुकदमा दर्ज

वाराणसी : सेंट्रल जेल रोड पर निर्माणाधीन भवन की चौथी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत, ठेकेदारों पर मुकदमा दर्ज

स्रोत: Live VNS ·

वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के सेंट्रल जेल रोड स्थित निर्माणाधीन भवन में पेंटिंग का काम करते समय चौथी मंजिल से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने ठेकेदारों समेत अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक की मां ने निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी और मजदूरों को जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया है।

चंदौली जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र के कोसरा गांव निवासी राहुल कुमार पेंटिंग का काम करता था। सेंट्रल जेल रोड स्थित आरके मार्बल के पास राजपति सिंह व अन्य की आराजी पर निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण कार्य नीरज अग्रवाल (आरके मार्बल) की ठेकेदारी में खालिद बसीर और अन्य लोगों की ओर से कराया जा रहा था। राहुल चौथी मंजिल पर पेंटिंग करते समय राहुल नीचे गिर पड़ा। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की मां रेखा देवी का आरोप है कि काम के दौरान राहुल को आवश्यक सुरक्षा उपकरण नहीं दिए गए थे और न ही पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। यदि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया होता तो यह हादसा टल सकता था। रेखा देवी की तहरीर पर कैंट पुलिस ने संबंधित ठेकेदारों और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…