Live VNS

वाराणसी : शहर की मांस दुकानों पर हरे पर्दे की होगी जांच, नगर निगम ने गठित की टीमें

वाराणसी : शहर की मांस दुकानों पर हरे पर्दे की होगी जांच, नगर निगम ने गठित की टीमें

BK Pathak ·

वाराणसी। शहर में संचालित मांस की दुकानों पर अब नगर निगम की नजर रहेगी। नगर निगम की ओर से दुकानों पर लगाए गए हरे पर्दों की जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही दुकानों में साफ-सफाई और निर्धारित मानकों के अनुपालन की भी पड़ताल होगी। इसके लिए नगर निगम ने विशेष टीमों का गठन किया है। जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम की ओर से यह पहल शहर में मांस की दुकानों को व्यवस्थित करने और स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जांच के लिए टीमें बनाई गई हैं। शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में सरकार के स्वच्छ नगर निगम अभियान के तहत चारों दिशाओं में रामापुरा, सोनारपुरा, विशेश्वरगंज, सारनाथ, ऐढ़े और वरुणानगर समेत विभिन्न क्षेत्रों में व्यवस्थित मांस और मछली का बाजार विकसित किया जाएगा।

वर्ष 2024 में आदिविश्वेश्वर वार्ड के भाजपा पार्षद इंद्रेश सिंह ने प्रस्ताव दिया था कि काशी विश्वनाथ मंदिर से करीब दो किलोमीटर के दायरे में मांस और मछली की दुकानें हटाकर इनके लिए अलग बाजार विकसित किया जाए। इस प्रस्ताव को नगर निगम सदन से मंजूरी भी मिल चुकी है। इसके बाद से इस दिशा में अभियान चल रहा है।

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…