Live VNS

वाराणसी : सिगरेट न देने से पर चाय-पान दुकानदार की पिटाई, मनबढ़ों ने पत्नी और बेटे को भी पीटा

वाराणसी : सिगरेट न देने से पर चाय-पान दुकानदार की पिटाई, मनबढ़ों ने पत्नी और बेटे को भी पीटा

BK Pathak ·

वाराणसी। कपसेठी थाना क्षेत्र के कालिका धाम-भाऊपुर मार्ग पर कोल्हुआ वीर बाबा मंदिर के पास सिगरेट देने से इनकार करने पर मनबढ़ों ने चाय-पान दुकानदार की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची दुकानदार की पत्नी और बेटे को भी हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बराड़ोह निवासी राजेश राजभर देर रात दुकान बंद कर घर जा रहे थे। इसी दौरान लोहता निवासी अजय कुमार वहां पहुंचा। वह अपने ससुराल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आया था। आरोप है कि अजय ने दुकानदार से सिगरेट मांगी। दुकान बंद होने के कारण राजेश ने सिगरेट देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

आरोप है कि इसी दौरान अजय के ससुराल पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए और राजेश की पिटाई शुरू कर दी। पति को बचाने पहुंची पत्नी और बेटे के साथ भी हमलावरों ने मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी अनिकेत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…