Live VNS

वाराणसी : पानी मांगने के बहाने घर में घुसा ट्रैक्टर चालक, किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

वाराणसी : पानी मांगने के बहाने घर में घुसा ट्रैक्टर चालक, किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

BK Pathak ·

वाराणसी। सारनाथ और भेलूपुर थाना क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध के दो मामले सामने आए हैं। सारनाथ में घर में अकेली किशोरी को देखकर पानी मांगने के बहाने घुसे ट्रैक्टर चालक ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। वहीं, भेलूपुर क्षेत्र में नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

सारनाथ थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी घर में अकेली थी। इसी दौरान क्षेत्र का ट्रैक्टर चालक दुर्गा भवानी छाही सारनाथ निवासी सच्चेलाल यादव पानी मांगने के बहाने उसके घर में घुस गया। आरोप है कि उसने किशोरी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद किशोरी की बड़ी बहन ने आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

उधर, भेलूपुर थाना क्षेत्र में नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, चंदौली के मुगलसराय थाना क्षेत्र के धरना गांव निवासी ताविश खान (26) को कैवल्यधाम पार्क के पास स्थित साकेत मंडपम से गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…