Live VNS

वाराणसी : ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

वाराणसी : ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

BK Pathak ·

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव में मंगलवार दोपहर खेत की जुताई के दौरान दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आने से किशोर की मौके पर ही जान चली गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

खुटहा गांव निवासी जगन्नाथ राजभर का ट्रैक्टर महमूदपुर निवासी शिवपूजन यादव के खेत की जोताई कर रहा था। दोपहर में जगन्नाथ अपने पुत्र रोहित राजभर को जिम्मेदारी सौंपकर कहीं चले गए। इसी दौरान रोहित 15 वर्षीय आंसू को लेकर खेत पर पहुंचा। आंसू जोताई के दौरान पीछे से रोटावेटर पर चढ़ने का प्रयास करने लगा। उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह रोटावेटर की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आंसू खुटहा गांव निवासी सियाराम का दूसरे नंबर का पुत्र था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां उर्मिला और पिता सियाराम भागकर घटनास्थल पर पहुंचे और बेटे का शव देखकर फफक-फफककर रोने लगे। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…