Live VNS

Varanasi Weather: काशी में बढ़ने लगी ठंड, 10 डिग्री पर पहुंचा तापमान, कोहरा बढ़ने के आसार

Varanasi Weather: काशी में बढ़ने लगी ठंड, 10 डिग्री पर पहुंचा तापमान, कोहरा बढ़ने के आसार

BK Pathak ·

वाराणसी। काशी में ठंड का असर लगातार बढ़ने लगा है। रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार की सुबह न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि दिन में तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस तरह दिन और रात के तापमान में 16.6 डिग्री सेल्सियस का बड़ा अंतर दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में कोहरा बढ़ने के आसार है।

मौसम के इस बदलाव के चलते सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बढ़ गया है, जबकि दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम अपेक्षाकृत गर्म बना हुआ है। अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पुरवा हवाओं के साथ कोहरे में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, प्रदेश में किसी सक्रिय मौसम तंत्र की अनुपस्थिति के बावजूद जमीनी स्तर पर शुष्क और ठंडी हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही थी।

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…