Live VNS

Varanasi Weather: चक्रवाती तूफान के प्रभाव के चलते वाराणसी में बूंदाबांदी, 2.4 डिग्री पारा गिरा, जानिये आगे के मौसम का हाल

Varanasi Weather: चक्रवाती तूफान के प्रभाव के चलते वाराणसी में बूंदाबांदी, 2.4 डिग्री पारा गिरा, जानिये आगे के मौसम का हाल

BK Pathak ·

वाराणसी। चक्रवाती तूफान अकवान का असर शनिवार को बनारस में भी देखने को मिला। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और धूप नहीं निकली। शहरी और ग्रामीण इलाकों में रुक-रुककर हुई बूंदाबांदी ने ठंड का अहसास बढ़ा दिया। मौसम में आए इस बदलाव से अधिकतम तापमान में भी 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने के आसार हैं।

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अकवान के प्रभाव से वाराणसी समेत आसपास के जिलों में मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने तूफान के असर से तेज हवा चलने और बारिश की संभावना जताई थी। शनिवार सुबह से ही हवा में नमी अन्य दिनों की तुलना में अधिक रही। आसमान में बादलों की आवाजाही भी जारी रही। इसके चलते धूप नहीं निकलने से लोगों को ठंड का एहसास हुआ।

मौसम के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो शनिवार को गिरकर 26.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि अखबारी रिपोर्ट के मुताबिक तापमान में औसत के मुकाबले 2.4 डिग्री की कमी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार चक्रवाती तूफान अकवान का असर रविवार को भी देखने को मिलेगा। इसके बाद मौसम साफ होने की संभावना है।

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…