Live VNS

Varanasi Weather: औसत से नीचे पहुंचा तापमान, रात में बढ़ी ठंड, जानिये आगे के मौसम का हाल

Varanasi Weather: औसत से नीचे पहुंचा तापमान, रात में बढ़ी ठंड, जानिये आगे के मौसम का हाल

BK Pathak ·

वाराणसी। काशी में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा। वहीं, रात के तापमान में गिरावट के साथ न्यूनतम पारा 11.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बढ़ने लगा है।

मौसम विभाग के अनुसार, हवा 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। वातावरण में नमी 74 फीसदी दर्ज की गई, जबकि दृश्यता 1000 से 2500 मीटर के बीच रही। मौसम में बदलाव के बीच आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई गई है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में ठंड बढ़ सकती है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं का दबाव बढ़ा है और हवा में नमी घटने लगी है। हालांकि, पूर्वांचल के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, लेकिन वाराणसी में अगले चार से पांच दिनों तक कोहरे को लेकर कोई चेतावनी नहीं है।

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…