Varanasi Weather: काशी में ठंड का असर बढ़ा, अधिकतम तापमान 28 डिग्री पर पहुंचा, दो दिन तूफान का असर

वाराणसी। काशी में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री नीचे था। मौसम विभाग के अनुसार 21 व 22 नवंबर को तूफान के चलते मौसम प्रभावित हो सकता है।
गुरुवार की सुबह कोहरे के कारण जनजीवन और आवागमन प्रभावित रहा। कई इलाकों में दृश्यता घटकर 500 मीटर से भी नीचे पहुंच गई। इससे हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई और लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सुबह कोहरे की घनी चादर छाए रहने से सड़कों पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। मौसम में बदलाव के साथ सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बढ़ने लगा है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि 21 और 22 नवंबर को तूफान का असर पड़ सकता है। इससे मौसम में बदलाव की संभावना है।