Live VNS

Varanasi Weather: मौसम का मिजाज बदला, 24 घंटे में गिरा तापमान, जानिये अगले सप्ताह के मौसम का हाल

Varanasi Weather: मौसम का मिजाज बदला, 24 घंटे में गिरा तापमान, जानिये अगले सप्ताह के मौसम का हाल

BK Pathak ·

वाराणसी। दिवाली के बाद मौसम ने तेजी से करवट ली है। दिन में आसमान साफ रहने और धूप निकलने के बावजूद लोगों को अब ठंड का अहसास होने लगा है। हवा में नमी बढ़ने के कारण धूप का असर कम हो गया है। शनिवार को भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहा। दिन में धूप खिली रही, लेकिन शाम होते ही ठंड का असर बढ़ गया। अगले सप्ताह में ठंड में इजाफा होने के आसार हैं।

मौसम में आए इस बदलाव का असर तापमान पर भी दिखाई देने लगा है। बीते 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हवा में नमी बढ़ने के चलते दिन में भी मौसम का असर पहले की अपेक्षा कम महसूस हुआ। वहीं, शाम ढलने के साथ ही ठंड बढ़ने से लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगी है।

मौसम के इस बदलाव से सुबह और शाम की ठंडक बढ़ गई है। हालांकि, दिन में धूप निकलने से मौसम साफ बना हुआ है। दिवाली के बाद मौसम में आई इस तब्दीली के चलते आने वाले दिनों में ठंड का प्रभाव और महसूस होने की संभावना है।

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…