एसएसबी ने पोखरिया में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का किया आयोजन

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
अररिया 13 नवम्बर(हि.स.)।
एसएसबी 56वीं वाहिनी की ई समवाय कुशमाहा की ओर से पोखरिया गांव में शुक्रवार को निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया के द्वितीय कमान अधिकारी (पशु चिकित्सा) डॉ. घनश्याम पटेल द्वारा सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के पशुओं की स्वास्थ्य जांच की गई। उनके परामर्श के आधार पर 56वीं वाहिनी के पशु चिकित्सा शाखा के स्टाफ द्वारा पशुपालकों को आवश्यक और निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।शिविर में कुल 32 पशुपालकों के 166 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें लाभान्वित किया गया। बढते ठंड के मौसम में पशुओं को होने वाली विभिन्न बीमारियों से बचाव और उनकी उचित देखभाल को लेकर जानकारी दी गई।
मौके पर ई समवाय कुशमाहा के प्रभारी जवाहरलाल बोरो सहित वाहिनी के 12 अन्य कार्मिक तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर