Live VNS

हिसार : दो महीने से सीवरेज ओवरफ्लो, घरों में घुस रहा गंदा पानी

हिसार : दो महीने से सीवरेज ओवरफ्लो, घरों में घुस रहा गंदा पानी

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

उकलाना के शास्त्री नगर के वार्ड 6 में हालात

बदतर, कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं

हिसार, 11 नवंबर (हि.स.)। जिले के कस्बा उकलाना

मंडी के शास्त्री नगर के वार्ड नंबर 6 में पिछले करीब दो महीने से सीवरेज ओवरफ्लो होने

के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। सीवरेज का गंदा पानी और मलमूत्र घरों में घुस

रहा है, जबकि सड़कों पर भी गंदा पानी बह रहा है। पूरे क्षेत्र में फैली दुर्गंध के

चलते लोगों का घरों में रहना तक मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासियों ने जन स्वास्थ्य

विभाग पर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए जल्द समस्या का समाधान

करने की मांग की है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि सीवरेज की समस्या

को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता, उपमंडल अभियंता और टोल फ्री नंबर पर

कई बार शिकायतें दर्ज करवाई जा चुकी हैं, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। विभाग

की ओर से एक बार टैंकर लगाकर सीवरेज की सफाई करवाई गई थी, लेकिन कुछ ही समय बाद स्थिति

दोबारा पहले जैसी हो गई। गंदगी और दुर्गंध के कारण लोगों को बीमारियां फैलने का डर

सता रहा है।

नीलम, उमा, सोनी, सीमा, शीला, अंजू, सुभाष जैन,

दीपक गर्ग, किशन और अर्पित सहित अन्य निवासियों ने बुधवार काे बताया कि अधिकारियों ने दीपावली

के बाद समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन त्योहार बीतने के बाद भी

कोई अधिकारी या जनप्रतिनिधि मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत

करने के बावजूद उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा।

स्थानीय निवासी सुभाष जैन ने आरोप लगाया कि वह

कांग्रेस समर्थित हैं और शायद इसी कारण उनकी समस्या की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने

कहा कि टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करवाने के बावजूद सुनवाई नहीं होती और कई बार

विभाग की ओर से शिकायत स्वयं ही समाप्त कर दी जाती है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…