ग्रामीण एसपी आलोक रंजन ने पुलिस केंद्र में किया साप्ताहिक परेड का निरीक्षण, अनुशासन और तत्परता पर दिया जोर

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·
भागलपुर, 20 नवंबर (हि.स.)। पुलिस बल की कार्यकुशलता और अनुशासन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), भागलपुर आलोक रंजन के द्वारा पुलिस केंद्र (पुलिस लाइन), भागलपुर में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में ग्रामीण एसपी ने परेड में शामिल पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के टर्नआउट, अनुशासन, शारीरिक दक्षता तथा परेड के समग्र संचालन का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने जवानों की वर्दी के रखरखाव और शारीरिक फिटनेस की जांच करते हुए परेड की गुणवत्ता की समीक्षा की। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पुलिसिंग में उच्च स्तर का अनुशासन, शारीरिक चुस्ती और कर्तव्य के प्रति तत्परता बेहद आवश्यक है। उन्होंने सभी कर्मियों को अपनी कार्यकुशलता एवं पेशेवर दक्षता बनाए रखने तथा आम जनता के प्रति संवेदनशील रहकर विधि-व्यवस्था संधारण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने पर विशेष बल दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर