Live VNS

जांजगीर-चांपा में महिला से छेड़छाड़, आरोपित गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा में महिला से छेड़छाड़, आरोपित गिरफ्तार

स्रोत: हिन्दुस्थान समाचार ·

जांजगीर-चांपा, 27 नवंबर (हि. स.)। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस ) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता 26 नवंबर 2026 को अपने रिश्तेदार के घर पैदल जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपित ने उसे अकेला पाकर अशोभनीय टिप्पणी की और उसके साथ छेड़छाड़ की। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 527/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 75, 76 एवं 79 में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

महिला के साथ हुई घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपित ने घटना करना स्वीकार किया, जिसके बाद 27 नवंबर 2026 को उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान छबिलाल सूर्यवंशी (22 वर्ष), निवासी धाराशिव, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Live VNSबनारस की बात, बनारस के साथ

Live VNS खुल रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें…